108 धार्मिक स्थलों पर गूंजेगी सत्यनारायण कथा, बाबा गरीबनाथ धाम से निकलेगी सनातन गौरव यात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर:

अखंड भारत पुरोहित महासभा की ओर से देशभर के 108 धार्मिक स्थलों पर भगवान सत्यनारायण की पूजा एवं कथा आयोजन के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर सनातन गौरव यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की सफलता को लेकर साहू पोखर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में महासभा की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के संयोजक पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि 5 जून 2026 यात्रा का शुभारंभ बाबा गरीबनाथ धाम से होगा। इसके तहत देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। यात्रा के दौरान पहला सत्यनारायण भगवान कथा आयोजन नैमिषारण्य में होगा।
उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने नैमिषारण्य में 88 लाख ऋषियों को पहली बार सत्यनारायण भगवान की कथा सुनाई थी। इसी कारण यह स्थल सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कलियुग में सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा श्रवण का विशेष फल प्राप्त होता है। मलमास के दौरान कथा सुनने, गंगा स्नान, दान-पुण्य एवं तीर्थाटन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
पंडित हरिशंकर पाठक ने सनातन धर्मावलंबियों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ घर अथवा मंदिरों में सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करें।
बैठक में महासभा सचिव आचार्य संजय तिवारी, आचार्य अशोक कुमार पांडे, आचार्य छोटू मिश्रा, आचार्य मनोज मिश्रा, आचार्य श्रीकांत मिश्रा, आचार्य गौरव झा, आचार्य भरत झा, आचार्य तुलसी पांडे, आचार्य सुमन झा, पंडित रमेश मिश्रा एवं सेवईत यदुनंदन सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join us on: