रिपोर्ट – विक्रम कुमार!
STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कार्रवाई के दौरान 50 हजार का इनामी एक कुख्यात को लगी गोली, पुलिस अभिरक्षा में जख्मी का जारी है इलाज, जख्मी के खिलाफ 14 से अधिक संगीन मामले हैं दर्ज
बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना इलाके के सुखाई बासा में कुख्यात बदमाश मोहम्मद बुद्दिन और STF के बीच मुठभेड़ हुई है।जिसमें 50 हजार का इनामी और जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल मोहम्मद बुद्दिन घायल हुआ है।बदमाश को पैर में गोली लगी है। हालांकि मुखभेड़ में किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।इन सब के बीच जख्मी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी है।इधर जिले के एसपी राकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन अपने गांव में है।लिहाजा STF और जिला पुलिस की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करने सुखाई बासा पहुंची।जहां पुलिस को देखकर मोहम्मद बुद्दिन और उसके सहयोगी फायरिंग करने लगा।जिसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग किया।जिसमें मोहम्मद बुद्दिन को एक गोली लगी।एसपी ने बताया कि मोहम्मद बुद्दिन पर 14 मामले केवल बेलदौर थाना में दर्ज है।यह जिले का टॉप टेन बदमाशों में शामिल हैं
बाइट – राकेश कुमार, एसपी, खगड़िया



