रिपोर्ट – अमित कुमार
दिनांक 19.05.26 को #नौबतपुर थानांतर्गत चिरौरा स्थित AC, TV एवं Fridge के एक गोदाम में अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के निर्देशन में कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारी शरीफ-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त डकैती कांड में संलिप्त कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही चोरी किए गए AC के 06 Outdoor Unit, 03 Indoor Unit एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त किया गया है।
अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उक्त पुलिस कार्रवाई के सम्बन्ध में श्री भानु प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंश:-




