लखीसराय- भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

लखीसराय। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान अंतर्गत भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को निजी होटल के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की।

दूसरे दिन आयोजित विभिन्न सत्रों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप सिंह मिंटू, क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडे, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेन्द्र झा ने कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक सत्र, सूचना तंत्र, कार्यकर्ता विकास तथा सोशल मीडिया एवं नई तकनीक पर प्रशिक्षण दिया।

अंतिम सत्र में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join us on:

और पढ़ें