रिपोर्ट -पंकज कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का असर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी पर देखने को नहीं मिल रहा है जहानाबाद एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के काफिले में लगभग गाड़ियां देखी गई जो प्रधानमंत्री के अपील पर भारी पड़ता हुआ नजर आया। आपको बताते चले कि देश में डिमांड के हिसाब से पेट्रोल डीजल और गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस किल्लत को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले
में कटौती करते हुए अपील की है कि आमलोग पब्लिक ट्रांसपोटेशन का उपयोग करें। इस अपील के बाद cm सम्राट चौधरी पैदल ऑफिस पहुंचे थे। वहीं, कई मंत्रियों और नेताओं ने
ई रिक्शा, साइकिल और ट्रेन से सफर करते दिखे थे।
वहीं, शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी जहानाबाद पहुंचे। उनके काफिले में लगभग 200 गाड़ियां थी। काफिले में नेताओं, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की गाड़ियां शामिल थीं।
इस जुलूस में ऊंट और घोड़े भी मौजूद थे, जिसे कई लोगों ने शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा। का काफिला चर्चा का विषय बन गया है। यह
ऐसे समय में हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से ईंधन बचाने और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी पर पीएम मोदी की अपील का कोई असर नहीं दिख रहा है। काफिले के संबंध में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कुछ नहीं बोला। डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों को सिंचाई का लाभ देने के लिए नहर की शुरुआत हो रही है। यहां पर सिंचाई के लिए नहर थी, जो बंद हो गई थी। कृषि कार्यों के आवागमन के लिए कलवर्ट बनाने हैं, वह भी बनाएंगे। इसके अलावा सड़क बनाएंगे। इससे किसानों को ना केवल सिंचाई की सुविधा होगी बल्कि कृषि उपज को बाजारों तक ले जाने में सुविधा मिलेगी।
दरअसल, उपमुख्यमंत्री शनिवार को पनहद्दा पंचायत के नौगढ़ गांव में सिंचाई विभाग के पुनरवासन एवं सम्पोषण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा,
इस योजना से नहरों का पुनरस्थापन किया जाएगा। किसानों के आवागमन के लिए कल्वर्ट बनाए जाएंगे। जिससे किसानों की उपज को बाजारों तक ले जाने में आसानी होगी, और उनकी आय भी बढ़ेगी।
जब डिप्टी सीएम कार्यक्रम में पहुंचे तो उनके साथ लगभग 200 वाहनों से अधिक का काफिला था,
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से त्याग और सादगी अपनाने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, छोटी दूरी के लिए पैदल चलने या वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया था। बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के मद्देनजर आम जनता भी इस अपील का पालन करती दिख रही है। चाहे जो भी हो उपमुख्यमंत्री के काफिले में भारी तादाद में मौजूद गाड़ियां के संबंध में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा भी प्रारंभ हो गई है




