रिपोर्ट – अमित कुमार!
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज जदयू कार्यालय में प्रेस वार्ता की और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपराध को लेकर लगातार बयान देते हैं लेकिन उनके पास कोई साक्ष्य नहीं है। तेजस्वी ने जो हत्या और बलात्कार के आंकड़े बताए उसे नीरज कुमार ने डिजिटल फ्रॉड और पॉलिटिकल साइबर फ्रॉड तक कह दिया। उनका कहना था कि 2022 के बाद NCRB ने कोई डेटा जारी ही नहीं किया तो तेजस्वी 2025 तक के आंकड़े कहां से ले आए।
नीरज कुमार ने तेजस्वी के इस बयान पर भी पलटवार किया कि यादव समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अपराध की कोई जाति नहीं होती और अपराधियों को सिर्फ उनके अपराध से देखा जाना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि अब समीकरण वाली राजनीति का दौर खत्म हो गया है और कोई झांसे में नहीं आने वाला। तेजस्वी की यात्रा को उन्होंने असत्य की खेती बताया। लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन का जिक्र करते हुए बोले कि उस दौरान 67 हजार से ज्यादा हत्याएं हुईं, तेजस्वी बताएं कितनों पर कार्रवाई हुई। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो माँ-बाप की बात नहीं मानता है वह अपराधी होता है।




