मुजफ्फरपुर से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मो. मुस्तफा गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

Big breaking :

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रतनपुरा गांव निवासी मो. मुस्तफा को बिहार एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है..

जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान के हथियार तस्करों और हैंडलरों के संपर्क में था तथा एसएसबी कैंप सहित संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहा था..

जानकारी के मुताबिक मो. मुस्तफा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में रहने के दौरान पाकिस्तान के हथियार तस्कर शहजाद भट्टी के हैंडलर राणा हुनैन के संपर्क में आया था..

राणा हुनैन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लगातार भारत विरोधी पोस्ट साझा करता था…

एटीएस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मुस्तफा ने पाकिस्तानी तस्कर राणा हुनैन से हथियार मांगे थे…

उसने कहा था कि उसे “बहुत कुछ करना है।” एटीएस को शक हुआ कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है और इसी नीयत से हथियारों की मांग कर रहा था….

Join us on: