पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैला सनसनी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्मटोल वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ देखा गया। मृतक की पहचान अम्मटोल गांव के 45 वर्षीय रुदल मंडल, पिता स्वर्गीय घूरन मंडल के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही कुछ लोग शौच के लिए आम के बगीचे की ओर गए थे। इसी दौरान लोगोंकी नजर पेड़ से लटते हुए शव पर पड़ी। इस बात की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना देर रात की प्रतीत हो रही है। मृतक साम से ही लापता था। मृतक के परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह होने पर उनका शव गांव के समीप आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दिए। घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई सन्नी कुमार मौसम, विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार, एएसआई तरुण कुमार और देवधा थाना, खजौली थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join us on: