पूर्व मुखिया पति की दबंगई, चापाकल निर्माण रुकवाकर मांगी रंगदारी,संवेदक से मारपीट का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

बड़हिया। बीरुपुर थाना क्षेत्र से दबंगई और रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व मुखिया पति संजय कुमार उर्फ चमरू मुखिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सरकारी योजना के तहत चापाकल निर्माण कार्य के दौरान वह मौके पर पहुंचकर संवेदक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है।मिली जानकारी के अनुसारपीएचईडी विभाग की ओर से जखौरा गांव में चापाकल निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पिपरिया निवासी संवेदक पप्पू सिंह को मिली थी। संवेदक अपने मजदूरों के साथ गांव में चापाकल गाड़ने का काम करवा रहे थे। इसी दौरान संजय कुमार उर्फ चमरू मुखिया वहां पहुंच गया और काम रोकने लगा।आरोप है कि चमरू मुखिया ने संवेदक से ₹25 हजार रंगदारी की मांग की और कहा कि “पैसा दो तभी गांव में चापाकल गाड़ने देंगे।” जब संवेदक ने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। वायरल वीडियो में भी आरोपी का आक्रामक व्यवहार साफ देखा जा सकता है।घटना के बाद संवेदक पप्पू सिंह ने बीरूपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए रंगदारी मांगी गई और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। संवेदक ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं मामले को लेकर बीरूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कदम उठाया जाएगा।

Join us on:

और पढ़ें