रिपोर्ट – बिकास कुमार
सफल खिलाड़ियों को पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका
सहरसा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला 41वां सहरसा जिला एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन अपर समाहर्ता निशांत कुमार के कर कमल द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में अपर समाहर्ता श्री निशांत कुमार ने कहा कि खेल अब एजुकेशन का पूरक बन चुका है।
इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रबिंद्र कुमार सिंह ने सभी उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि सहरसा में खेल का स्तर काफी बढ़ा है मैं भी व्यक्तिगत रूप से खेल को प्रोत्साहित करने में हमेशा अग्रणी पंक्ति में रहता हूं। जो भी खिलाड़ी राज्य और जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एवं उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से हमेशा तैयार रहता हूं।इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सह राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी पदाधिकारी रोशन सिंह धोनी ने कहा की सहरसा में खेल का माहौल दिन प्रतिदिन बेहतर हो रहा है । इस जिला एथलेटिक्स मीट में सहरसा जिला से 370 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में भाग लिया है। इन सभी खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी 10 से 13 जून 2026 तक पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार,भाजपा नेता सिद्धार्थ कुमार सिद्धू ,जिला साइकलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डूजी मौजूद थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद एवं उनके साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री अरुण भारती , तुषार कात्यान , सनी सिंह , सूरज गुप्ता, अंशु कुमारी ,डेजी भूषण सुरेश प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर खान अंशु मिश्रा,मुरली यादव, हिमांशु, सुमन पोद्दार, बादल राम ,सोनू, रवि यादव यादव,राजकिशोर मुर्मू ,एथलेटिक्स के राज्य स्तरीय कोच रोहित राज, चंद्रभूषण सिंह, श्वेता यादव का इस कार्यक्रम को संपूर्ण व सफल बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा ।आज देर शाम तक U-14 और U- 16 के बालक/बालिकाओं का खेल चल रहा है। कल U -18 एवं U – 20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता कराया जाएगी। इस आशाय की जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने दिया।




