कार में स्क्रैच आने पर महिला ने की पिकप चालक की सरेआम पिटाई!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बेगूसराय से एक तस्वीर सामने आ रही है जो कहीं ना कहीं लोगों को यह सोचने के लिए मजबूर कर रही है कि आखिर पुलिस वाला स्टीकर लगाकर चलने वाले लोग किस तरह आम लोगों को जानवर की श्रेणी में रखते हैं और मामूली गलती पर उन्हें तालिबानी सजा दी जाती है। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल टोल प्लाजा के समीप की है जहां तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक पुलिस का स्टिकर लगा कर खड़ा है । बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के समीप किसी कारण बस एक पिकअप के ड्राइवर को अपना वाहन पीछे करना पड़ा और इसी क्रम में पुलिस का स्टीकर लगे कर में मामूली स्क्रेच आ गया। कार में स्क्रैच आते ही कार सवार एक महिला एवं पुरुष गाड़ी से उतरे एवं ड्राइवर को घसीट घसीट कर पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान तकरीबन 1 घंटे तक टोल प्लाजा पड़ अफरा तफरी की स्थिति बनी रही और गाड़ियों की लंबी कतारें दोनों दिशाओं में खड़ी हो गई। बाद में बछवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की नाजुक्ता को देखकर दोनों वाहन सहित चालक एवं कार सवार लोगों को थाने ले आई। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए हुए दोनों ही वाहनों को छोड़ दिया गया । अब आम लोगों की के बीच तरह-तरह की बातें हो रही है एवं बछवारा पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन यहां सोचने वाली बात है कि जिस तरह से महिला के द्वारा पिकअप वैन के ड्राइवर की पिटाई की जा रही है एवं भद्दी गालियां दी जा रही है वह कहीं ना कहीं सामाजिक दृष्टिकोण से भी काफी निंदनीय है ।
बाइट मनीष कुमार पिकअप चालक

Join us on: