:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने मीडिया को बताया कि एक 10चक्का ट्रक में ये शराब ले जाई जा रही थी। ट्रक में ऊपर से गिट्टी लदी थी और अंदर तहखाना बनाकर उसमें शराब की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर जब ट्रक को रोक कर छापेमारी की गई तो कुल 450 लीटर शराब को जब्त किया गया है जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछ ताछ की जा रही है।
बाईट_रामकृष्ण (एसडीपीओ)




