मोकामा- शहीद नौसेना अधिकारी रिंकू कुमार का शव पहुँचते ही पसरा मातम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा।थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव में बुधवार को शोक की लहर दौड़ गई, जब शहीद नेवी अधिकारी रिंकू कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। शहीद पीटी ऑफिसर के पद पर दिल्ली में तैनात रिंकू कुमार का किडनी ट्रांसप्लांट होना था। इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनका निधन हो गया। बुधवार को नौसेना के अधिकारियों की मौजूदगी में उनका पार्थिव शरीर बरहपुर लाया गया। नौसेना के जवानों ने पूरे सैन्य विधि-विधान और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराया।पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सम्मान दिया गया।शहीद के 13 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी।जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरा बरहपुर गमगीन हो गया। हर आंख नम थी। ग्रामीणों ने कहा कि रिंकू कुमार गांव का गौरव थे। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। रिंकू कुमार भारतीय नौसेना में पीटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में दिल्ली में पोस्टेड थे। किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया चल रही थी।

Join us on: