:- रवि शंकर अमित!
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत ट्रेन संख्या 05096 स्पेशल ट्रेन से TOPB में संलिप्त 01 अभियुक्त को चोरित एक लेडिज पर्स में मोबाइल व रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया l
****
आज दिनांक 21.05.2026 को समय करीब 00:14 बजे राजेंद्रपुल स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 पर ट्रेन संख्या- 05096 स्पेशल चलती ट्रेन से एक चोर महिला यात्री से 01 लेडीज पर्स लेकर कूद गया तभी rpf द्वारा पकड़ा गया l उसके पास से चोरी का एक लेडीज पर्स में एक मोबाइल oppo कंपनी का , 1910/- रुपये एक आधार कार्ड मिलाl कुल जप्त सामन लगभग 35,000/- रुपये का होगाl निरीक्षक प्रभारी रविन्द्र कुमार यादव उपनि प्रदीप कुमार झा द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति से पूछने पर अपना नाम सोनू कुमार उम्र 20 वर्ष लगभग पिता संतोष शाह घर आलूआपाढ़ी वार्ड संख्या- 15 थाना फुलवरिया जिला बेगूसराय बिहार बताया l तभी पूछने पर बताया कि मैं बरौनी से उपरोक्त ट्रेन में चढ़कर आया था और राजेन्द्रपुल स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक महिला का पर्स छीन कर मैं भाग रहा थाl तभी मैं पकड़ा गया l उपरोक्त के बाबत सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से उपरोक्त चोरी के संबंध में रेल मदद भी आया थाl रेल मदद Ref संख्या पास 2026052100694 द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा बताया कि मैं मेरा लेडिज पर्स राजेंद्रपुल स्टेशन के नजदीक चलती ट्रेन से एक व्यक्ति छीनकर भाग गया हैl तभी दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर महिला यात्री अंजू कुमारी प्रसाद को बताया गया कि आपका मोबाइल एवं पर्स मिल गया है जो सही सलामत हैl तभी यात्री द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया l तभी रात्रि में ही मौके गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्यवाई कर राजकीय रेल थाना बरौनी में पहुंचकर एक लिखित शिकायत पत्र देते हुए माल व उपरोक्त अभियुक्त को सुपुर्द किया गयाl उपरोक्त के विरुद्ध राजकीय रेल थाना बरौनी पर अपराध संख्या 101/26 दिनांक 21.05
2026 अंतर्गत धारा 304,317(5) BNS दर्ज किया गया। पूर्व में भी राजकीय रेल थाना बरौनी में उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध कांड संख्या 61/ 23 दिनांक 17. 3 . 2022 धारा अंतर्गत 356, 379, 411 आईपीसी दर्ज किया गया थाl यह बरौनी क्षेत्र में लंगड़ा गिरोह का एक महत्वपूर्ण सदस्य है l ये चलती ट्रेनों में चोरी का काम में लगा रहता हैl




