रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित 11 नंबर गुमती के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर सनसनी फैल गया। सुबह 7 बजे के करीब जब लोग गुमती के नजदीक से गूजर रहे थे तो अचानक गुमती के पास एक व्यक्ति को बेहोसी की हालत मे देख कर चौंक पड़े। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात की सूचना नगर थाना को दिया। सूचना पाकर मौके पर नगर थाना 112 की पुलिस टीम मोके पर पहुंच कर गंभीर स्थित मे बेहोश पड़े व्यक्ति को इलाज के लिए उठाकर मधुबनी सदर अस्पताल पहूंचा या। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाँक्टर ने परिक्षन के दौरान अज्ञात को मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवस्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव को सुरक्षित रखते हुए पहचान करने को लेकर प्रयास तेज कर दिया है। घटना को लेकर नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है कि पुलिस मामले को गंभीरता से जांच कर रही है। प्रथम दृश्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे ये खुलासा किया जा सकता है की मौत की वास्तविक कारण क्या है। वैसे पुलिस द्वारा सभी विन्दूओ से जांच परताल कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की मौत किसी दुर्घटना से हुई है या ये हत्या है।




