दो बाईक की टक्कर में मवेशी डॉक्टर की मौत, नाराज लोगों ने किया घंटों सड़क जाम!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर । जिले के दलसिंहसराय में मंगलवार की देर संध्या सड़क हादसे में ग्रामीण मवेशी डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया वार्ड संख्या 10 निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 28 को घंटो जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर विनोद कुमार सिंह बाजार से अपने घर वापस आ रहे थे, वे जैसे ही बसढ़िया चौक के पास पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाईक ने ठोकर मार दी। इस घटना में डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पीएचसी में उपचार के लिए ले जाया जा रहा था कि डॉक्टर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को एनएच 28 को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर दलसिंहसराय थाना के थानाध्यक्ष इरशाद आलम घटना स्थल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया उसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Join us on: