दवा व्यवसायी के हड़ताल का व्यापक असर, मेडिकल शॉप बंद रहने से लोगों को परेशानी!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

औरंगाबाद पूरे देश भर में दवा व्यवसायियों के बंदी का व्यापक असर औरंगाबाद में भी देखने को मिल रहा है । दवा के लिये लोग दुकानों पर जा रहे हैं मगर वहां ताला बंद देखकर वापस लौट जा रहे हैं । दवा व्यवसायियों ने बताया कि ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन के द्वारा आहूत यह बन्द पूरे देश भर में बुलाई गई है जिसका असर दिख रहा है । गौरतलब है कि ऑनलाइन दवा आपूर्ति पर रोक लगाने को लेकर यह बंद बुलाया गया है और सभी दवा व्यवसायी एकजुट होकर इसका जमकर विरोध कर रहे हैं ।

Join us on: