पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनी समस्याएँ, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा आज आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे। जन-सुनवाई के दौरान एसपी ने एक-एक परिवादी की समस्या धैर्यपूर्वक सुनी और उनके त्वरित निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, आपराधिक मामलों से जुड़ी शिकायतें, स्थानीय स्तर पर हो रही अव्यवस्थाओं सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन प्रस्तुत किए गए। एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि हर शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
जन-सुनवाई के दौरान कई मामलों में तत्काल जांच का आदेश दिया गया, वहीं कुछ शिकायतों पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया तेजी से शुरू करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक श्री राज ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उन्हें शीघ्र समाधान प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Join us on: