पंचायती में नहीं बनी बात तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, 100 फ़ीट ऊँची टॉवर पर चढ़ी!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज

प्यार में पागल युवती 100 फिट ऊंची टावर पर चढ़ी

पंचायती में नहीं बनी बात तो युवती ने उठाया यह कदम, प्यार में बावरी प्रेमिका

एक साल से चल रही थी पंचायत

इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म
माझा थाना के जनटोली गांव का मामला ,

प्यार में जब पंचायत के फैसले से बात नहीं बनी, तो एक प्रेमिका ने फिल्मी अंदाज में इंसाफ की गुहार लगाई. मामला माझा थाना क्षेत्र जनटोली गांव का है, जहां पंचायत में बात बिगड़ने के बाद एक युवती गुस्से और हताशा में सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए नीचे भारी भीड़ जमा हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर की रहने वाली सिंधु कुमारी का पिछले एक साल से अमरजीत कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन दोनों के इस रिश्ते से परिवार वाले राजी नहीं थे.
बात को सुलझाने और मामले का निपटारा करने के लिए गांव में कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई. बताया जा रहा है कि एक साल के भीतर कई दौर की पंचायतें हुईं, लेकिन हर बार बात अधूरी रह गई या फिर लड़का पक्ष किसी न किसी वजह से पीछे हट जाता था.हाल ही में इस मामले को लेकर एक बार फिर पंचायत बैठी थी. उम्मीद थी कि इस बार कोई ठोस नतीजा निकलेगा और प्रेमी जोड़े की शादी का रास्ता साफ हो जाएगा. लेकिन इस बार भी पंचायत में कोई सहमति नहीं बन सकी और फैसला अधर में लटक गया.
पंचायत की नाकामी और प्रेमी के न मिलने के गम में सिंधु कुमारी इस कदर टूट गई कि उसने सीधे गांव के पास स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर का रुख किया.लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह तेजी से टावर के शिखर पर जा चढ़ी.युवती को मोबाइल टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए.देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. नीचे खड़े लोग लगातार सिंधु को समझाने और नीचे उतरने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही कि जब तक अमरजीत से मेरी शादी की बात पक्की नहीं होती और मुझे इंसाफ नहीं मिलता, मैं नीचे नहीं उतरूंगी. युवती को टावर से नहीं उतरने के बाद स्थानीय ग्रामीणों से ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी. खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. पुलिस और गांव के प्रबुद्ध लोगों द्वारा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझा-बुझाकर मनाने की कोशिशें की जा रही हैं.साथ ही लड़का पक्ष को भी मौके पर बुलाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके.
फिलहाल, इलाके में यह घटना हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्रामीण इस बात से हैरान हैं कि एक साल के प्यार और बार-बार की पंचायतों के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रेमिका ने अपनी जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं किया.

Join us on: