बेतिया-शराबी बेटे ने माँ से विवाद के बाद घर को किया आग के हवाले, खुद फरार, दमकल ने पाया काबू, भारी नुकसान!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है जहां नगर थाना क्षेत्र के मित्रा चौक स्थित वार्ड नंबर 14 में देर रात हुई आगजनी की घटना ने एक बार फिर बिहार की शराबबंदी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां से विवाद के बाद घर में आग लगा दी, जिससे नगद, गहने, कपड़े, फर्नीचर समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी संजय कुमार ठाकुर पिछले कई दिनों से शराब के नशे में घर में हंगामा कर रहा था। देर रात मां से विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोग बाल्टी और पानी के सहारे आग बुझाने में जुटे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी की हिम्मत घर के अंदर जाने की नहीं हुई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया है और नगर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आग बुझने के बाद घर के अंदर सिर्फ राख और जले हुए सामान बचे थे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना ने एक बार फिर पश्चिम चम्पारण में शराबबंदी कानून की हकीकत उजागर कर दी है। वर्ष 2016 में बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी लागू की गई थी, लेकिन जिले में आए दिन शराब की खेप बरामद हो रही है। सोशल मीडिया पर अक्सर शराब पीकर सड़क किनारे पड़े लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। बावजूद इसके शराब का कारोबार और सेवन रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब इस आगजनी की घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब शराब खुलेआम उपलब्ध है, तो आखिर शराबबंदी कानून जमीन पर कितना प्रभावी है।

Byte अग्निशमन कर्मी Byte पीड़ित मां
PTC ___Manoj kumar

Join us on: