:- रवि शंकर अमित!
पटना। उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन कार्य किया जा रहा है।
इस तकनीकी कार्य के कारण दिनांक 20 मई 2026 की शाम 7 बजे से 22 मई 2026 की सुबह 8 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
इस अवधि के दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया विद्युत कनेक्शन, लोड/नाम परिवर्तन, बिल सुधार सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी।
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक बिजली बिल भुगतान एवं स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज निर्धारित समय से पूर्व कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
कंपनी द्वारा बताया गया है कि माइग्रेशन कार्य पूर्ण होने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित, तेज एवं आधुनिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उपभोक्ताओं को होने वाली अस्थायी असुविधा के लिए खेद है। बेहतर एवं आधुनिक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आपके सहयोग की अपेक्षा है।




