रिपोर्ट – अमित कुमार!
एंकर: राजधानी पटना में पुलिस ने लगातार दूसरे दिन अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में 13 मई 2026 को CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख की लूट करने वाले गिरोह पर पुलिस ने घेराबंदी कर एनकाउंटर किया। मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
13 मई बुधवार को दिनदहाड़े पांच बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर गार्ड को धमकाकर वैन से 27 लाख रुपये लूट लिए थे। लूट के बाद आरोपी खाली बक्सा खेत में फेंककर फरार हो गए थे।
पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी शुरू की। मंगलवार अहले सुबह सूचना मिली कि लूटकांड के आरोपी उदयनी गांव में जमा हैं। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ। उसे NMCH में भर्ती कराया गया है।
मौके से पुलिस ने अपराधियों की बाइक और कई खोखे बरामद किए। लूटी गई रकम में से 5 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कुल 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। घायल अपराधी का इलाज NMCH में चल रहा है। अन्य से पूछताछ जारी है।
बाइट: पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा
–



