आंनद मोहन के थैली वाले बयान पर भड़की मंत्री लेसी सिंह का पलटवार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना से बड़ी खबर है। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान पर तीखा पलटवार किया है।

लेसी सिंह ने साफ कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल खड़े करने वालों को समझ लेना चाहिए कि नीतीश कुमार के साथ पूरा बिहार खड़ा है। नीतीश कुमार हमारे नेता हैं। उनका नेतृत्व सक्षम है। उनके हर फैसले को पार्टी का एक-एक नेता और एक-एक कार्यकर्ता मानता है और उसी रास्ते पर चलता है।

उन्होंने आनंद मोहन पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जिस बयान का जिक्र कर रहे हैं, उससे अपने ही नेतृत्व और साक्षमता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आप हमारे नेता को चुनौती दे रहे हैं, उनके नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन पूरी दुनिया में किसी के पास इतनी ताकत नहीं है जो हमारे नेता को जिंदा दफन कर दे।

लेसी सिंह ने दो टूक कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी का हर कार्यकर्ता एकजुट है और उनके हर निर्णय को मानता है।

बाइट: लेसी सिंह, भवन निर्माण मंत्री, बिहार सरकार

Join us on: