बागमती नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, लापता किशोर की खोजबीन जारी!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के हरखौलि में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब हरखौली के समीप बागमती नदी में नहाने के दौरान दो किशोर लापता हो गए. जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वही सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम और बेनिनाद पुलिस मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी, हालाकि अबतक दोनो का बॉडी बरामद नही किया गया है.

दोनो किशोर की पहचान थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी अजय राय का पुत्र गोलू कुमार(14) और हरखौली निवासी पप्पू राय का पुत्र आशिक कुमार(12) के रूप में की गई है. इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है. इधर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गटाखोरो की मदद से खोजबीन में लगी है.

विजुअल – घटनास्थल

Join us on: