रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार!
1 पीएम मोदी 8 साल बाद स्वीडन दौरे पर,फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया,स्वीडिश प्रधानमंत्री रिसीव करने पहुंचे,बंगाली तरीके से आरती उतारी गई
2 पीएम मोदी बोले: भारत-स्वीडन जैसे लोकतंत्रों का साथ जरूरी,आतंकवाद मानवता के लिए खतरा,उसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे
3 पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली में पहला ‘मेट्रो मंडे’ आज,DMRC ने बढ़ाए ट्रेनों के फेरे;अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात
4 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल में हाल में मिली भाजपा की जीत की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सहयोगी देश के 80 फीसदी हिस्से पर शासन कर रहे हैं
5 गृह मंत्री ने कहा:गुजरात में भाजपा की निरंतर विकास यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई थी। बाद में पूर्व मुख्यमंत्रियों आनंदीबेन पटेल,विजय रुपाणी और मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, भाजपा के इस विकासवादी दृष्टिकोण के कारण हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गई। अगर दूर-दूर तक दूरबीन से भी खोजें तो कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी
6 तीन परीक्षाएं,एक मंत्री…NEET पेपर लीक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान पर फिर बरसे राहुल;शिक्षा मंत्रालय को बताया आपदाओं का विभाग
7 वीडी सतीशन का आज केरलम में CM की शपथ,6 पार्टियों के 21 विधायक मंत्री बनें,ईनमें कांग्रेस के 12;राहुल-प्रियंका भी शामिल हुए
8 मंदिरों के पुजारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए न्याय की गुहार,’सुप्रीम’ सुनवाई आज
9 सनातन को खत्म करना ही होगा कहने वाले उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ीं,सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
10 बंगाल:गोहत्या से बचें मुसलमान,गाय को घोषित करें राष्ट्रीय पशु’,कोलकाता की नखोदा मस्जिद के इमाम की अपील
11 कोलकाता में पुलिस पर पथराव,3 जवान घायल, अतिक्रमण हटाने के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था;ममता बोलीं:बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता
12 Hormuz Strait पर Moody’s की चेतावनी:लंबा खिंचेगा तेल संकट;घटेगी भारत की GDP ग्रोथ,बढ़ेगी महंगाई
13 रिपोर्ट:अमेरिका की जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें,ईरान को मुआवजा नहीं,एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे,जब्त प्रॉपर्टी का 25% ही वापस मिलेगा
14 विदेशी- निवेशकों ने मई में भारतीय-बाजार से ₹27,048 करोड़ निकाले,2026 में अब तक ₹2.2 लाख करोड़ की बिकवाली की;डॉलर-क्रूड की कीमतों से दबाव बढ़ा
15 इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी हलचल की उम्मीद, अमेरिका-ईरान तनाव,विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे कई फैक्टर तय करेंगे चाल
16 IPL:राजस्थान की लगातार तीसरी हार,दिल्ली 5 विकेट से जीती,केएल राहुल-अभिषेक के अर्धशतक,स्टार्क को 4 विकेट
17 बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची,क्वालीफायर-1 खेलना तय, पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी;दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम
18 यूपी का बांदा सबसे गर्म,46.4°C तापमान, MP-राजस्थान के 22 शहरों में पारा 43°C पार;बिहार में स्कूल प्रेयर के दौरान 27 छात्राएं बेहोश
19 PM मोदी की यूरोप कूटनीति सफल,भारत-नीदरलैंड के बीच 17 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर,अरबों डॉलर का होगा फायदा
20 ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी,जल्द सुधरो वरना नामो-निशान मिटा देंगे,परमाणु मुद्दे पर बढ़ा तनाव
21 4 साल तक गैंगरे’प और ब्लैकमेल…जोधपुर में दो बहनों ने की आत्महत्या,पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गभीर सवाल
22 नेपाल SC ने PM बालेन के फैसले पर कसी लगाम,भारतीय सामानों पर कस्टम वसूली रोकी
23 दुनिया में गूंजा भारत का डंका! स्वीडन ने पीएम मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान
24 सिंधु जल संधि: भारत ने मध्यस्थता कोर्ट के ताज़ा निर्णय को ‘अमान्य और शून्य’ क़रार देते हुए ख़ारिज किया
25 कांगो और युगांडा में इबोला का प्रकोप,डब्ल्यूएचओ ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, महामारी के पूरे क्षेत्र में तेजी से फैलने की आशंका
26 सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी
27 त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लगी,गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी,15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले;सभी सुरक्षित
28 माइक्रोसॉफ्ट के आखिरी शेयर बेच दुनिया बदलने निकले बिल गेट्स…दान में देंगे सबकुछ!
29 UP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी;उर्द,मूंग और अरहर के बीजों पर मिलेगा 50% अनुदान
30 Weather Update:मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-NCR, MP-राजस्थान में भीषण हीटवेव अलर्ट; CG में आंधी-बारिश से राहत
31 ईरान के तेल से पाबंदी हटाने को तैयार हुआ अमेरिका,OFAC सस्पेंड करने का प्रस्ताव
32 West Asia Crisis:तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
33 अफगानिस्तान में लड़कियों की खामोशी बनेगी उनकी शादी की ‘हां,तालिबान ने बाल विवाह को दी मान्यता
34 बांग्लादेश में खसरे का कहर,24 घंटे में छह बच्चों की मौत,मृतकों का आंकड़ा 459 पहुंचा
35 स्वीडन में गूंज रहे बापू के शाश्वत विचार,जो हमें बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करते हैं:पीएम मोदी
36 ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता,1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा,अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
37 नाटो की खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान ने अपनी अधिकांश मिसाइल क्षमता रखी है बरकरार
38 AAP नेता दीपक सिंगला कोर्ट में पेश,अब चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी में ED;मांगा ट्रांजिट रिमांड;PM मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान,बोले:यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव है
39 तमिलनाडु: अम्मा कैंटीन में मिला घटिया खाना तो एक्शन में आए CM विजय,अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
40 NEET पेपर लीक पर संसद सख्त,21 मई को दोपहर 1 बजे पेश होंगे NTA चेयरमैन,होगी पूछताछ




