रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
सुपौल :- पिपरा नगर पंचायत कार्यालय के निकट रविवार देर शाम एक साइकिल सवार व्यक्ति को बाइक सवार ने जोड़दार टक्कर मार दिया, जिससे साइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए नेपाल के न्यूरो अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरा नगर पंचायत वार्ड नम्बर- 8 निवासी 55 वर्षीय सुधीर चंद्र नायक के रूप में हुई। मृत्यु के बाद शव को परिजनों ने पिपरा थाना लाया जहां पिपरा पुलिस को आवेदन देकर उचित करवाई की मांग की है, मृतक के परिजनों ने बताया कि जिस बाइक से ठोकर लगी है वो बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 43 एच 2027 है बाइक चालक मौक से फरार हो गया घटना के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि सड़क दुघर्टना में घायल एक व्यक्ति की मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया है, पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।




