रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
सुपौल :- जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत “जनभागीदारी अभियान सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा सोमवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों तथा उपस्थित जनजाति समुदाय के लोगों का स्वागत किया गया एवं उक्त अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण बिंन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। इस अभियान से संबंधित पीपीटी का प्रदर्शन एवं इसकी व्याख्या की गई। जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में चयनित लाईन डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागीय पदाधिकारियों को भी इस अभियान हेतु चयनित ग्रामों के जनजातीय समुदाय के लोगों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने के लिए निदेश दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, सुपौल, उप विकास आयुक्त, सुपौल, जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारियों सहित सभी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, संबंधित पंचायतों के विकास मित्र एवं जनजाति समुदाय के लोग उपस्थित थे।




