:- रवि शंकर अमित!
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।
तेजस्वी यादव मुगालते में न रहें, भविष्यवक्ता नहीं हैं, नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचाएं।
मुख्यमंत्री बनने का सपना हमेशा के लिए धाराशायी हो चुका है, कभी पुरा नही होगा _ प्रेम रंजन पटेल
पटना दिनांक 18 मई 2026
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कहा है की राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा सरकार के जल्द गिरने के दावे पर किसी दिवास्वप्न या मुगालते में न रहने की नसीहत दी है।
तेजस्वी कोई भविष्यवक्ता नहीं हैं जो सरकार की उम्र तय करेंगे। दूसरों के भविष्य की भविष्यवाणी करने के बजाय अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता उन्हें करनी चाहिए। तेजस्वी यादव का यह बयान पूरी तरह से हताशा और निराशा के परिणाम का है।
तेजस्वी हमेशा मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं, लेकिन हर चुनाव के बाद जनता उनके इस मुंगेरी लाल के हसीन सपने को धूल में मिला देती है। जनता ने उन्हें बार-बार नकारा है और आगे भी नकारती रहेगी, उनके सारे सपने और दावे हर चुनाव के बाद धराशायी हो जाते रहे हैं।
तेजस्वी यादव जिस नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठे हैं, वह भी उन्हें बेहद मुश्किल और ‘जैसे-तैसे’ जोड़-तोड़ करके मिली है। लेकिन अब वह कुर्सी भी गंभीर खतरे में है। राजद के भीतर असंतोष का ज्वालामुखी दहक रहा है।
तेजस्वी यादव को सरकार गिरने की चिंता छोड़कर अपनी पार्टी बचाने की चिंता करनी चाहिए। उनके पार्टी के विधायक अब उनके नेतृत्व के साथ नहीं हैं। राजद के भीतर का आंतरिक बिखराव जगजाहिर है। अगर उन्होंने ध्यान नहीं दिया, तो बहुत जल्द नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी उनके हाथ से निकल जाएगी।
बिहार की विकास परक तथा राष्ट्रवादी सरकार को अस्थिर करने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। भाजपा और एनडीए सरकार पूरी तरह से एकजुट, और अडिग है।
बिहार में एनडीए सरकार किसी की कृपा से नहीं, बल्कि बिहार की महान जनता के आशीर्वाद, अटूट भरोसे और विश्वास के दम पर सत्ता में है। भाजपा यहाँ लंबे समय तक बिहार के लोगों की सेवा करने और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ आई है। तेजस्वी यादव की हताश बयानबाजी से जनता का भरोसा डिगने वाला नहीं है।
तेजस्वी यादव को हार की हताशा से बाहर निकलकर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए, न कि अनर्गल और आधारहीन भविष्यवाणियाँ करके अपनी ही फजीहत करानी चाहिए।
_ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा




