रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। जेडीयू नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि निशांत कुमार विकास और विश्वास की राजनीति में भरोसा रखते हैं और यही वजह है कि विपक्ष बौखलाया हुआ है।
जेडीयू प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने Anand Mohan के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आनंद मोहन खुद पार्टी में नहीं हैं, उनके परिवार के लोग पार्टी में हैं। उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार नहीं होते तो आनंद मोहन आज जेल से बाहर नहीं होते। उनकी पत्नी को पार्टी ने सांसद बनाया और बेटे को विधायक बनाया। ऐसे में उन्हें इस तरह की बयानबाज़ी से बचना चाहिए।
वहीं जेडीयू एमएलसी और प्रवक्ता Neeraj Kumar ने नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव राजनीतिक विरासत के सहारे राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 15 वर्षों तक सत्ता में रहकर काम किया, वे जनता के बीच जाकर यह नहीं बता पा रहे हैं कि उन्होंने क्या किया। लेकिन जेडीयू और नीतीश कुमार के पास पिछले 20 वर्षों के विकास कार्यों का हिसाब है और जनता उसी पर भरोसा करती




