रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार के शिक्षा मंत्री आज सोमवार को मुजफ्फरपुर के दौरे पर थे मुजफ्फरपुर पहुंचकर उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद शिक्षा मंत्री कमालबाग चौक स्थित संघ कार्यालय पहुंचे संघ कार्यालय में संघ के स्वयंसेवकों के साथ बैठक करने का बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग कागजों में उलझा हुआ विभाग है आमलोग कार्यालयों के चक्कर काटते काटते परेशान हैं इसीलिए अब शिक्षा विभाग के कार्यालयों में आम जनता वो शिक्षकों सभी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा जहां सभी कार्यों के लिए समय सीमा निर्धारित रहेगी, यह सिस्टम पूरी तरह डिजिटलाइज्ड रहेगा अब लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी शिक्षकों को सुझाव दिया
अगर जरूरत पड़ी तो स्कूल बिल्डिंग को आउटसोर्स करके स्कूल भवन को कोचिंग के लिए किराए पर दिया जाएगा
हालांकि जब पत्रकारों ने मंत्री जी को बताया कि सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले में २०० से अधिक भवन हीन विद्यालय हैं तो मंत्री जी ने इसके लिए भी सूची बनाकर भवन निर्माण में तेजी लाने का आश्वाशन दिया, उन्होंने पत्रकारों के द्वारा मुजफ्फरपुर में हुए बेंच डेस्क खरीद घोटाले पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि कि दोषी व्यक्ति बक्शे नहीं जाएंगे कई लोगों पर करवाई हुई है और आगे भी करवाई होगी भ्रष्टाचार कतई नहीं बर्दाश्त होगा उन्होंने निजी स्कूलों के लिये भी एक सख्त गाइड लाइन लाने जा रहे है जिससे निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को कोई परेशानी न हो …
बाइट:- मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार सरकार




