रिपोर्ट – अमित कुमार!
आनंद मोहन सिंह का JDU पर हमला: ‘थैली की राजनीति चल रही, नीतीश कुमार को जीते जी दफन कर दिया’
पटना: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह के बयान से JDU में सियासी भूचाल आ गया है। आनंद मोहन ने सीधे पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि JDU में फिलहाल ‘थैली की राजनीति’ चल रही है। जो थैला लेकर गया, वही सरकार में मंत्री बन गया।
आनंद मोहन ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि JDU के बड़े नेताओं की वजह से ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘जीते जी दफन’ कर दिया गया है। आज सरकार का सिर्फ एक ही चेहरा बचा है।
उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि समारोह में JDU के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर तक का कोई पोस्टर नजर नहीं आया।
बाइट:-आनंद मोहन सिंह, पूर्व सांसद



