रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
सुपौल :- सुपौल जिला शतरंज संघ की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार देर शाम जिला शतरंज संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रुद्र प्रताप लाल ने की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह से जिला के विभिन्न निजी एवं सरकारी विद्यालयों में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर से चयनित प्रतिभागी के साथ ही सभी प्रतिभागियों की प्रथम स्तरीय प्रतियोगिता करवाकर प्रत्येक प्रखंड से प्रतिभागियों का चयन कर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अगस्त के दूसरे सप्ताह में जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में एक कोऑर्डिनेटर का मनोनयन किए जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, मो० अब्दुल खालिक, सचिव शशांक राज, संयोजक प्रमोद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रघुवंश कुमार, संयुक्त सचिव चंदन कुमार, राजन कुमार, प्रवीण कुमार के अलावे सुजीत पाठक, ब्रज किशोर कुमार, रमेश रंजन सहित अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए थे।




