रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
सुपौल:- जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बी० एन० एम० यू० मधेपुरा के कुलपति डॉ० बी० एस० झा भी उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सूबे की सरकार के द्वारा राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुपौल के त्रिवेणीगंज में भी डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया ताकि स्थानीय स्तर पर ही छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्रदान हो, इसके लिए हम सबों को नीतीश कुमार जी का आभार व्यक्त करना चाहिए। जिनके सतत प्रयास से ये संभव हो पाया है।
डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी, बी० एन० एम० यू० मधेपुरा के कुलपति डॉ० बी० एस० झा एवं जदयू सुपौल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव आदि मौजूद थे। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी तादाद में त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।




