अनमोल कुमार/एस एन श्याम
पटना ।बिहार के समस्तीपुर में जुलाई में जे पी सेनानियों का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। राज्य सरकार जे सेनानी सलाहकार पर्षद का तत्काल पुनर्गठन करें।
देश के तमाम जे पी सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम की तर्ज पर “स्वतंत्रता सेनानी” का दर्जा दिया जाए। जे पी सेनानी लोकतंत्र संघ ,बिहार प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति की राजधानी पटना के शांति आश्रम में आयोजित किया बैठक में सरकार से यह मांग की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह और शिक्षाविद गिरजानंद पाठक ने संयुक्त रूप से किया।
संघ कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से तमाम जेपी सेनानियों को मरणोपरांत राजकीय सम्मान के साथ उनका दास संस्कार करने की अपील मुख्यमंत्री से की है।
इस बैठक में कार्य समिति ने राज्य सरकार के जे पी कोषांग में गत कई वर्षों से पदस्थापित प्रशाखा पदाधिकारी
कन्हाई मंडल के भ्रष्ट्र आचरण पर गंभीर आक्रोश व्यक्त करते हुए उनके द्वारा जेपी सेनानियों के शोषण दोहन बंद किए जाने की मांग की।
संघ के महासचिव अरुण पाठक और प्रदेश सचिव (मुख्यालय) विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने जेपी सम्मान पेंशन योजना को बजट में प्रावधान में समाहित करने की मांग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की ।
इस बैठक में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राधेश्याम पाठक, वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, तिलेश्वर कौशिक, वरीय पत्रकार एवं जे पी सेनानी देवेंद्र मिश्र इत्यादि ने भाग लिया।




