टैंकर और ट्रक की आमने सामने टक्कर, करीब 5 किलोमीटर सड़क जाम।

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

बिहार के सहरसा से खबर है जहां देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.सौरबाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर–सोनवर्षा राज मुख मार्ग पर हनुमाननगर चकला चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक के आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि हादसे में ट्रक डीजल टैंकर और दूसरा ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई .ऐसे में जरा सी चूक होती तो बड़ा विस्फोट और भीषण हादसा हो सकता था, लेकिन राहत की खबर है कि किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई .वहीं इस हादसे में दोनों ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसका ईलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सौरबाजार थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है. बताते चलें कि इस हादसे के बाद घटना स्थल से मुख्य मार्ग के दोनों तरफ करीब 4-5 किलोमीटर तक ट्रक की लंबी कतारें लग गई.जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि घंटों कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते को सुचारू किया गया.

BYTE :- मोहम्मद अफाक उर्फ बबलू, ट्रक ड्राइवर.
BYTE :- मोहम्मद शाहिद खान, ऑनर.

Join us on: