रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर एवं बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की गई।
सीमा चौकी कमला, सीमा चौकी बेतौन्हा एवं बिहार पुलिस जयनगर की संयुक्त गश्ती टीम द्वारा जयनगर के बेला चौक,जन एच -227 के निकट एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदे कपड़ों के बीच छुपाकर रखे गए पैकेटों से 207 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि उक्त मादक पदार्थ को बिहार के जयनगर क्षेत्र में डिलीवरी हेतु ले जाया जा रहा था।
बरामद मादक पदार्थ, वाहन, मोबाइल फोन एवं गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु जयनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
इसबाबत कमांडेंट राजेन्द्र कुमार कहा है कि48 वीं वाहिनी एस एस बी सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी के विरुद्ध पूर्ण सतर्कता एवं दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। युवाओं को नशे के जाल से बचाने तथा सीमा क्षेत्र को सुरक्षित रखने हेतु हमारी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। एस एस बी एवं स्थानीय पुलिस के समन्वित प्रयासों से ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।



