बाढ़- ऑटो बोलेरो में टक्कर, एक महिला की मौत, दूसरी भी गंभीर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ अनमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में जहाँ एक महिला की मौत हो गई वहीँ दूसरी की हालत भी गंभीर बनी हुई है, परिजनों के अनुसार अथमलगोला बाजार में सीएनजी ऑटो और बलेरो गाडी की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी पारो देवी के रूप में हई है। बताया जा रहा है कि वह अनूमंडलीय अस्पताल से इलाज कराकर ऑटो से घर लौट रही थीं। परिजनों का आरोप है कि ऑटो चालक मोबाडल देखते हुए वाहन चला रहा था, इसी दौरान बलेरो से टक्कर हो गई। जिससे पारो देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ‘महिला का अनमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Join us on: