रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी भोला दास (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मृतक के पिता का नाम रविंद्र कुमार दास बताया गया है घटना की जानकारी परिजनों को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया परिजनों ने बताया कि भोला दास रात में अपने एक दोस्त के साथ टोटो पर बैठकर घर से निकला था चचेरे भाई राजेश दास के अनुसार, रात करीब 11 बजे उसे रूप बिहार के पास देखा गया था इसके बाद बरारी हाई स्कूल के समीप भी उसे देखा गया, लेकिन उसके बाद वह कहां गया इसकी जानकारी किसी को नहीं मिली राजेश दास ने बताया कि देर रात पुलिस की ओर से फोन आया, जिसमें सूचना दी गई कि एक मैदान में भोला दास का शव पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की गई मृतक शादीशुदा था और उसकी छोटी-छोटी बेटियां हैं घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है परिजनों ने सुनील कुमार नामक युवक पर संदेह जताया है उनका कहना है कि भोला दास को आखिरी बार सुनील कुमार के साथ देखा गया था पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और सुनील कुमार की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है
बाइट — राजेश दास परीजन



