रिपोर्ट – रुपेश कुमार
औरंगाबाद के उपहारा मध्य विद्यालय में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है पीड़िता ने विद्यालय के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर कई थानों की पुलिस को मौके पहुंच गई पर पीड़िता विद्यालय की आठवीं उत्तीर्ण छात्रा बताई जा रही है। छात्रा का आरोप है कि वह विद्यालय से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने गई थी, लेकिन पहले उसे टीसी देने से मना कर दिया गया। छात्रा के अनुसार विद्यालय की एक शिक्षिका ने उसे बताया कि इस मामले में शिक्षक राहुल शर्मा ही मदद कर सकते हैं और उनसे उनके आवास पर जाकर मिलने को कहा।
छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह शिक्षक के घर पहुंची तो वहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई। छात्रा ने बताया कि कुछ महीने पहले उसका अपहरण हो गया था और पुलिस उसे पश्चिम बंगाल से बरामद कर वापस लाई थी। इसी मामले को लेकर शिक्षक उससे बार-बार सवाल कर रहे थे। छात्रा के मुताबिक शिक्षक उससे पूछ रहे थे कि बंगाल में उसके साथ क्या-क्या हुआ था। उसने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान शिक्षक उसके करीब आने लगे और उसका हाथ पकड़ लिया।हालांकि यह पूरा मामला करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन जानकारी गांव में फैलने के बाद माहौल गरमा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
बाईट पीड़ित छात्र
बाईट राहुल भारद्वाजआरोपी शिक्षक
बाईट हेडमास्टर




