जमुई – EOU की झाझा के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी!

SHARE:

रिपोर्ट – कुमार हर्ष!



आर्थिक अपराध इकाई  ने जमुई जिले के झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी स्थानों में पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित जगत विला अपार्टमेंट का फ्लैट, कंकड़बाग स्थित आवास, जमुई के KKM कॉलेज के पास किराए का मकान और झाझा स्थित कार्यालय शामिल हैं।दरअसल बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई  ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जमुई जिले के झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जन के मामले में छापेमारी की गई है।जानकारी अनुसार झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ EOU थाना में  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जांच में यह पाया गया है कि अभियंता के पास उनकी आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक सम्पत्ति बताई जा रही है।इसके बाद विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर आज यानी 16 मई 2026 की सुबह चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू की गई।बता दें कि इस छापेमारी में निगरानी विभाग के डीएसपी सुनील कुमार समेत कई अधिकारी शामिल हैं।

Join us on: