रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार
1 2 घंटे चली बैठक में जिनपिंग की ट्रंप को स्पष्ट चेतावनी;ताइवान पर गलती मत करना, Trump बोले:आप जैसे महान नेता का मित्र होना सम्मान की बात है
2 UP में महाविनाश की आंधी:104 लोगों की मौत से दहल उठा प्रदेश,CM योगी ने संभाली कमान-अधिकारियों को जल्द राहत के निर्देश
3 अरविंद केजरीवाल मुझे डरा नहीं सकते,हाई कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई की शुरू
4 भारत विरोधी बयानों पर बांग्लादेश सरकार का ब्रेक;कहा:भाजपा राज में मुस्लिमों पर जुल्म के आरोप झूठे,जमात सबूत तो दे”
5 होर्मुज के पास इंडियन जहाज पर मिसाइल हमला,भारत बोला:ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं
6 बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया,असेंबली में सबको गाना होगा; गोहत्या पर नया नोटिस,बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक
7 एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट,5 की मौत;शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे; UP-बिहार के हैं मजदूर,फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार,4 पर FIR
8 वीडी सतीशन केरलम के CM होंगे,चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान;18 मई को शपथ लेंगे
9 केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को,पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे; कैबिनेट में फेरबदल की संभावना,बचत पर चर्चा हो सकती है
10 NEET पेपर लीक,शिक्षा मंत्री को अहमदाबाद में काले झंडे दिखाए,राजस्थान पुलिस बोली:गेस पेपर 1000 छात्रों तक पहुंचा,अब तक 7 गिरफ्तार
11 सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल,जब सरकार को ही फैसला लेना है,फिर कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों
12 उदयनिधि बोले: हम भगवान में आस्था के खिलाफ नहीं,लोग मंदिरों में जाएं;सनातन खत्म का मतलब,भेदभाव वाली सोच का अंत
13 ED ने कोलकाता पुलिस के DCP को गिरफ्तार किया,जांच में पेश न होने का आरोप;TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर
14 AIADMK में फूट,पलानीस्वामी- षणमुगम गुट में बंटी पार्टी,CM विजय को सपोर्ट देने वालों को हटाया;हिंसा रोकने चेन्नई ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात
15 ममता काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं,चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की;बाहर निकलीं तो बुआ चोर-भतीजा चोर के नारे लगे
16 अवैध विस्तारवाद और युद्धोन्माद… BRICS बैठक में इजरायल-US पर भड़के अराघची,बोले: झुकेगा नहीं
17 व्यापार संबंधों में नया मोड़,राष्ट्रपति ट्रंप का दावा:चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे
18 हमलावरों को दी पनाह,ईरान ने UAE पर लगाए गंभीर आरोप,कहा:ये मददगार नहीं बल्कि खुद एक हमलावर
19 4 साल के रुद्र ने 65 सेकंड में ग्रहों को पहचान कर किया सभी को हैरान,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज
20 दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड… बस ड्राइवर और हेल्पर ने महिला से किया गैंगरेप,पैदल घर जाते समय बस में खींचा
21 राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,मातृभाषा शिक्षा राजस्थानी को मिला नया आधार
22 तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत,बिगाड़ा प्लेऑफ का खेल;200 बनाकर हारी PBKS
23 वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री,श्रीलंका ट्राई सीरीज में खेलते नजर आएंगे 15 वर्षीय बल्लेबाज
24 भारत-UAE में LPG समझौता,पीएम मोदी अबूधाबी पहुंचे, प्लेन को F-16 एयरक्राफ्ट से सुरक्षा दी गई,राष्ट्रपति अल नाहयान के साथ बैठक की
25 अबू धाबी में पीएम मोदी, भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई पर डील;रक्षा और ऊर्जा पर भी हुए समझौते
26 नीट की नई तारीख का एलान,अब 21 जून को देशभर में होगी परीक्षा,पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई थी
27 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश यात्राओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में बिना बताए विदेश यात्रा करते हैं। वहीं,नियम के अनुसार यात्रा के बारे में 3 सप्ताह पहले सूचना देना जरूरी है
28 पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि,कांग्रेस बोली:चुनाव खत्म, वसूली शुरू,महंगाई मैन मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया;अखिलेश यादव बोले:साइकिल ही विकल्प
29 दुनिया के मुकाबले भारत में सबसे कम बढ़े तेल के दाम,भाजपा बोली:कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’
30 देश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाने के सरकार के फैसले के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष सरकार को जमकर कोस रहा है। इस बीच भाजपा नेता अमित मालवीय ने दुनिया के विभिन्न देशों से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की तुलना करते हुए कांग्रेस को ही घेर लिया है।
31 भारत में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की सम्मेलन आयोजित हो रहा है। शुक्रवार को इसका तीसरा सत्र है। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर कई देशों के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे
32 ट्रेड डील नहीं अदाणी की रिहाई का सौदा किया,राहुल का बड़ा आरोप,कांग्रेस बोली:US के दबाव में झुकी सरकार
33 हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को मंदिर माना,हिंदुओं के पक्ष में दिया बड़ा फैसला
34 गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोवा-कर्नाटक सीमा के करमाल घाट इलाके में वाहन से उतरने के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। उन्हें धरबंदोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
35 चांदी एक दिन में ₹19,693,सोना ₹3,000 सस्ता,1kg चांदी ₹2.68 लाख, 10g सोना ₹1.58 लाख का हुआ,PM ने खरीदारी न करने को कहा था
36 डॉलर के मुकाबले रुपया 95.94 पर आया,यह ऑलटाइम लो,दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था;महंगाई बढ़ने का खतरा
37 राजस्थान में इतनी गर्मी कि आईफोन बंद हो गया,हॉस्पिटल में फव्वारे लगाए, ढाबे-होटल कपड़े से कवर किए,बाड़मेर में रिकॉर्ड टूटा
38 ट्रम्प बोले:चीन होर्मुज खोलने में मदद को तैयार,ईरान ने होर्मुज के लिए नए प्रोटोकॉल जारी किए, BRICS से अमेरिका की निंदा की अपील
39 उपरी स्तर से फिसला बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहा है
40 नीट पेपर लीक मामला:सीबीआई ने पुणे से मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को अरेस्ट किया



