बेतिया राज की संपत्तियों का बनेगा डिजिटल इतिहास, अधिकारीयों ने शुरू की प्रक्रिया!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है जहां बेतिया राज कार्यालय में बिहार सरकार के राजस्व पर्षद की अपर सदस्या आसमा जैन ने महत्वपूर्ण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेतिया राज की परिसंपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की। गौरतलब है कि बेतिया राज वर्तमान में कोर्ट ऑफ वार्ड्स के अधीन है और इसकी संपत्तियों की खोज एवं पहचान का कार्य लगातार चल रहा है, ताकि सभी परिसंपत्तियों का सही और प्रमाणिक रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर सदस्या ने कार्यालय में चल रहे दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन और स्कैनिंग कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने स्कैनिंग रूम पहुंचकर वहां हो रहे कार्यों को करीब से देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम में रखे पुराने और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों को सुरक्षित रखने तथा उन्हें डिजिटल माध्यम में संरक्षित करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपर सदस्या को चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि बेतिया राज के दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपर सदस्या आसमा जैन ने निर्देश दिया है कि यह पूरी प्रक्रिया गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरी की जाए, ताकि वर्षों पुराने ऐतिहासिक दस्तावेज सुरक्षित रह सकें और भविष्य में आसानी से उपयोग किए जा सकें। Byte जिला अधिकारी तरनजोत सिंह

Join us on: