रिपोर्ट – अमित कुमार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट करके बताया है कि बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के 6 जिलों में नए थाना भवनों के निर्माण के लिए कई योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।
इनमें पटना के NTPC बाढ़ थाना के लिए करीब 8 करोड़ 75 लाख, पूर्णिया के मधुबनी थाना के लिए करीब 5 करोड़ 23 लाख, अररिया के पलासी थाना के लिए 8 करोड़ 74 लाख और सिकटी थाना के लिए 8 करोड़ 72 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
साथ ही मुंगेर के वासुदेवपुर थाना के लिए 8 करोड़ 77 लाख, गोपालगंज के मीरगंज थाना के लिए 8 करोड़ 72 लाख, भागलपुर के गोराडीह थाना के लिए 8 करोड़ 85 लाख और कहलगांव थाना के लिए 8 करोड़ 65 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इन सभी 8 थानों के निर्माण पर कुल मिलाकर 65 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। ये थाने आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे जिससे पुलिस व्यवस्था और प्रभावी होगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सेवाएं मिल सकेंगी।




