रिपोर्ट- बिकास कुमार
-सहरसा : वैश्विक ऊर्जा संकट और बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने और “नो व्हीकल डे” मनाने की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है। गुरुवार को Saharsa नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा साइकिल से समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर नजर आए। नगर आयुक्त की इस पहल की शहर में खूब चर्चा हो रही है।
नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सप्ताह में एक दिन साइकिल या पैदल चलने की अपील की है। एक सरकारी पदाधिकारी होने के नाते उन्होंने गुरुवार को “नो व्हीकल डे” मनाते हुए साइकिल से कार्यालय आने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वे साइकिल से सहरसा कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां विभिन्न बैठकों में शामिल हुए। बैठक समाप्त होने के बाद वे फिर साइकिल से ही नगर निगम कार्यालय लौटे। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी पहल से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
नगर आयुक्त ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए लोगों को सप्ताह में कम-से-कम एक दिन साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनानी चाहिए। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी लोग महीने या सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” जरूर मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं। नगर आयुक्त की इस पहल को लोगों ने सकारात्मक संदेश बताते हुए सराहना की है।
वाईट- प्रभात कुमार झा नगर आयुक्त सहरसा




