रिपोर्ट- रुपेश कुमार!
औरंगाबाद में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ता अनुग्रह स्मारक के पास एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए रमेश चौक पहुंचे। इस दौरान “पेपर माफिया पर कार्रवाई करो”, “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” तथा “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए नारा लगाते हुए रमेश चौक पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
बाईट विधायक आनंद शंकर कांग्रेस
बाईट धर्मेंद्र कुमार कांग्रेस कार्यकर्ता




