रिपोर्ट – चंद्रशेखर कुमार!
ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच बाँका न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण और बचत का संदेश
बाँका। वैश्विक स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव एवं युद्ध जैसे हालात के कारण तेल, गैस और आर्थिक संकट की आशंका गहराने लगी है। इसी संभावित संकट को देखते हुए देशभर में ईंधन बचत को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल के दिनों में डीजल-पेट्रोल की बचत, खाद्य तेल के सीमित उपयोग और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने सहित कई अहम अपीलें की गई हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को बाँका जिला न्यायिक क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य स्वयं साइकिल चलाकर न्यायालय पहुंचे। उनके नेतृत्व में कई न्यायिक पदाधिकारी भी अपने आवासीय परिसर से साइकिल के जरिए कोर्ट पहुंचे और ईंधन बचत का संदेश दिया।
इस दौरान जिला जज सत्यभूषण आर्य ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ सभी नागरिकों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने आम लोगों से डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने, वैकल्पिक साधनों का उपयोग बढ़ाने और देशहित में संसाधनों की बचत करने की अपील की।
न्यायिक अधिकारियों की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय हित से जुड़ा सकारात्मक संदेश बताया।
बाइट …सत्याभूषण आर्य जिला जज बांका




