मोकामा – हाथीदह स्टेशन से बाटा मोर के बीच NH 80 तालाब में तब्दील!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा – कछ देर की बारिश में ही हाथीदह स्टेशन से महेंद्रपुर जाने वाली NH 80 जलमग्न हो गया। सडक पर जलजमाव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। खासकर लोडेड वाहनों, बाइक चालकों, ई-रिक्शा और पैदल आने-जाने वाले आम लोगों की मश्किलें बढ गई हैं।” सड़क पर कई जगह पानी भर जाने के कारण छोटे वाहन रुक-रुक कर गुजर रहे हैं, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस इलाके में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी और सड़क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सामान्य हो सके।

Join us on:

और पढ़ें