:- रवि शंकर अमित!
-बाढ़ अनुमंडल के इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। शिक्षक अपना क्लास छोड़कर स्कूल में ही सो जाते हैं और इस दौरान बच्चे मैदान में खेलने निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार स्कूल प्रभारी से भी इसकी शिकायत की, पर कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रभारी को सबक सिखाने के लिए क्लास में सोते हुए उनका वीडियो बना लिया। स्कूल के सभी शिक्षकों की ड्यूटी अभी जनगणना कार्य में लगी है। जैसे ही सभी शिक्षक सुबह अपनी ड्यूटी पर निकल जाते, प्रभारी आराम से क्लास में अपनी थकान मिटाने के लिए सो जाते। इस दौरान सभी बच्चे प्रभारी सर को सोता देख क्लास छोड़कर मैदान में क्रिकेट खेलने निकल जाते। ग्रामीणों का आरोप है कि वे बच्चों को स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन प्रभारी उनपर कोई ध्यान नहीं देते हैं। स्कूल टाइम में भी बच्चे दिनभर मैदान में खेलते हैं और प्रभारी क्लास में मुंह ढककर सो जाते हैं। इससे पहले प्रभारी पर स्कूल कैंपस में एक महिला को छड़ी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसपर बीईओ अमित कुमार ने कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था। बीईओ ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की लगातार शिकायत मिल रही है। स्कूल के दौरान शिक्षक का सोते हुए वीडियो सामने आया है, इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट अमित कुमार, बीईओ, बाढ़



