रिपोर्ट- रुपेश कुमार!
सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सदर विधायक ने कहा, समस्या नहीं समाधान पर करिए बात, यहां आने वाले मरीजों को नहीं करें रेफर
औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और अधिकारियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने अस्पताल की नई बिल्डिंग, मरीज वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, माइनर ओटी, ओपीडी तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना और इलाज से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्या पर नहीं, समाधान पर बात होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य समस्याओं का समाधान करना है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके
बाईट भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण




