बांका-रिश्तों का कत्ल: बहू ने दिनदहाड़े सास की गला रेतकर की हत्या, बहु गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर कुमार

बांका जिला के सलेमपुर गांव में सनसनी, पारिवारिक विवाद में वारदात की आशंका
अमरपुर (बांका)। अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी ही सास की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत, मातम और आक्रोश का माहौल है।
मृतका की पहचान सलेमपुर गांव निवासी सुलोचना देवी (70 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला घर में सो रही थी। इसी दौरान उसकी बहू बिंदु देवी ने अचानक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बहू को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका का बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

बाइट…मृतक का पति
बाइट.. ग्रामीण

Join us on: